फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट, खुशी से झूम उठा परिवार, आसपास के लोगों ने दी बधाई

Tue, 16 Jun 2020 12:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नितेश कुमार बने लेफ्टिनेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में किसान मनोज कुमार का बेटा नितेश कुमार सेना में लेफ्टिनेंट बना है। नितेश के आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने पर उनके घर में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट नितेश कुमार ने 2016 में इंटर करने के बाद एनडीए की परीक्षा दी। एडीए में चयन होने पर वह ट्रेनिंग के लिए सिकंदराबाद गया। उसे मई 2020 में पासिंग आउट परेड के लिए गया जाना था, मगर कोरोना वायरस की महामारी फैलने के कारण उसकी पासिंग आउट परेड सिकंदराबाद में ही कराई। नितेश कुमार ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता मनोज कुमार और दादा वीर सिंह को दिया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में यहां 80 फीसदी नकली सैनिटाइजर बिका, पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


नितेश का कहना है कि उनके दादा ने उनकी पढ़ाई के लिए काफी मेहनत की। उसे इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा का बहुत बड़ा हाथ है। नितेश कुमार की माता बेबी रानी गृहणी है। नितेश के दो भाई नितिन व शिवम स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। नितेश के इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे परिवार के साथ कस्बे में खुशी का माहौल है। मनोज कुमार ने बताया कि नितेश जब भी छुट्टी आता है तो वह खेती में हमारी मदद करता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें