फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज न मिलने से किसान की मौत

Wed, 06 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी गांव के एक किसान की मंगलवार की शाम आर्थिक तंगी के चलते बीमारी का इलाज न होने पर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया  मलकपुर चीनी मिल पर उनका लाखों रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान नहीं होने के कारण किसान का इलाज नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


मृतक किसान श्रीचंद पुत्र शादीराम उम्र 68 वर्ष दादरी गांव का रहने वाला है। वह पिछले तीन-चार माह से आंत में संक्रमण होने के कारण बीमार चल रहा था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने कई तरह के टेस्ट बताए, लेकिन इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि न होने के कारण पीड़ित किसान को परिजन न तो बड़ौत चिकित्सक के यहां पर ले जा सके और न ही मेरठ या दिल्ली।

समय पर इलाज न मिलने के कारण मंगलवार को पीड़ित किसान ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों मेें कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे रामबीर ने बताया कि उनका पिछलेे वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान तीन लाख से अधिक मलकपुर शुगर मिल पर है।
विज्ञापन


कई बार मिल, प्रशासनिक अधिकारियों सहित समिति के अधिकारियों को मजबूरी बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मिल प्रबंधन और प्रशासन को भुगतान न मिलने के लिए दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम भवानी सिंह खंगारौत का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें