फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन नदी में डूबा गढ़ी कलंजरी का किसान 

Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
विज्ञापन
गढ़ी कलंजरी के किसान के हिंडन में डूबने पर इकट्ठा लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिंडन नदी में नहाते वक्त पैर फिसलने से किसान पानी में डूब गया। जब तक ग्रामीण उसको बचाने के लिए दौड़कर नदी किनारे पहुंचे, तब तक वह पानी में समा चुका था। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन


गढ़ी कलंजरी गांव निवासी किसान रामपाल (50) रविवार को खेत से चारा लेने गया था। वह जब दोपहर घर लौट रहा था तो गर्मी ज्यादा होने के कारण हिंडन नदी किनारे पहुंच गया और वहां  बैठकर स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गया।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर लोग नदी किनारे पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही चांदीनगर पुलिस वहां पर पहुंची और गोताखोर बुलाए गए।
विज्ञापन


गोताखोर रामपाल को नदी में तलाश करने में लगे हैं, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस और ग्रामीण हिंडन किनारे अभी तक डटे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें