गढ़ी कलंजरी के किसान के हिंडन में डूबने पर इकट्ठा लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हिंडन नदी में नहाते वक्त पैर फिसलने से किसान पानी में डूब गया। जब तक ग्रामीण उसको बचाने के लिए दौड़कर नदी किनारे पहुंचे, तब तक वह पानी में समा चुका था। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।
गढ़ी कलंजरी गांव निवासी किसान रामपाल (50) रविवार को खेत से चारा लेने गया था। वह जब दोपहर घर लौट रहा था तो गर्मी ज्यादा होने के कारण हिंडन नदी किनारे पहुंच गया और वहां बैठकर स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गया।
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर लोग नदी किनारे पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही चांदीनगर पुलिस वहां पर पहुंची और गोताखोर बुलाए गए।
गोताखोर रामपाल को नदी में तलाश करने में लगे हैं, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस और ग्रामीण हिंडन किनारे अभी तक डटे हैं।