फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेतों में घुसा हिंडन का पानी, 200 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
चमरावल गांव में खेतों में घुसा पानी को देखते किसान: संवाद
विज्ञापन
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ललियाना व चमरावल गांव के खेतों में पानी घुस गया है। इसके कारण किसानों की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने प्रशासन से जल्द ही मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक मदद हो सकें।
विज्ञापन

किसान अमन त्यागी, इंतजार, इरफान व अमीरुदीन आदि ने बताया पिछले काफी दिनों से हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और इसके कारण उनके खेतों में पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण किसानों की फसल जलमग्न हो जाती है और उनके सामने पशुओं के चारे की भी समस्या हो जाती है। बताया कि ललियाना के इंतजार की छह बीघा गेहूं, अमीरुद्दीन 20 बीघा गेहूं, सरसो, खलील की तीन बीघा सरसो, खालिद की तीन बीघा गेहूं, सोनू की छह बीघा गेहूं सरसो, इकबाल की सात बीघा गेहूं, सरसों की फसल जलमग्न हुई है। वहीं चमरावल के अनिल की 10 बीघा गन्ना व गेहूं, सुशील की 10 बीघा गेहूं, गन्ना, सुभाष की 12 बीघा गन्ना, गेहूं, पुनीत की छह बीघा गन्ना, अमन त्यागी की 15 बीघा गेहूं व सरसो, शिवकुमार की छह बीघा सरसो, विनय कुमार की आठ बीघा सरसो, ऋषि कुमार की पांच बीघा गन्ना, अंकुर की 22 बीघा सरसों व गन्ने की फसल जलमग्न होने के कारण नष्ट होने के कारण पर पहुंच गई है। बताया कि खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे वह खेतों में भी नहीं जा पा रहे है। किसानों ने प्रशासन से शिकायत कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें