खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित ठेके से शराब की पेटी, डीवीआर और स्कूटी चोरी करने वाले दो चोरों काशीराम कॉलोनी के शाहरूख व नई बस्ती के आबिद को गिरफ्तार किया गया है। इनको कोर्ट में पेश करके वहां से जेल भेजा गया।
कस्बे में पाठशाला बस स्टैंड पर स्थित शराब ठेके के सेल्समैन गौरीपुर जवाहर नगर के रहने वाले जोगिंदर कुमार ने पांच सितंबर को कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि चोरों ने शराब ठेके का ताला तोड़कर वहां से चार पेटी शराब, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और स्कूटी चोरी कर ली। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से शाहरुख व आबिद को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की गई स्कूटी, डीवीआर और शराब बेचने पर मिले रुपयों में से बचे 500 रुपये बरामद किए।