फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उधार सामान नहीं देने पर फेरी करने वाले पर तमंचा ताना

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव गांव में उधार सामान नहीं देने पर शुक्रवार शाम फेरी करने वाले अनिल कुमार निवासी बुढ़सैनी पर दीपक ने तमंचा तान दिया। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बुढ़सैनी गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि गांवों में फेरी लगाकर प्लाटिक के सामान बेचता है। शुक्रवार शाम कई गांवों में सामान बेचने के बाद घर वापस लौट रहा था। तभी पुरा महादेव गांव में दीपक ने रास्ते में रोक लिया और उधार सामान मांगने लगा। सामान उधार देने से मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसके सिर पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लोगों के आने पर धमकी देते हुए भाग गया। इसमें जांच अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि अनिल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें