छपरौली। जिले के लूंब और शामली जनपद के कांधला के घसौली गांव की सीमा मिली हुई है। बुधवार की रात घसौली का किसान मोहित (35) पुत्र सतकुमार की नशे की हालत में लूंब गांव के किसान कल्लू की ट्यूबवेल की हौज में गिर गया। हौज में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। मृतक का भाई अखिलेश, चचेरा भाई छोटू, घनश्याम, सोनू एवं सचिन ने मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मोहित अविवाहित था और नशे का आदी था। नशे के कारण ही हादसा हुआ है। परिजन पुलिस को लिखित में बयान देकर शव को लेकर चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
रमाला। रमाला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू के निर्देशन में थाने के सामने, ककड़ीपुर चेकपोस्ट, पूर्वी यमुना नहर पटरी पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। बिना नंबर की बाइक चलाने वाले तथा ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए।