फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगम्बर जैन बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को सीनियर बच्चों की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा सात के बच्चों ने कक्षा आठ के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विदाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राकेश जैन, धनेन्द्र जैन, धनकुमार जैन, व प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने दीप प्रवज्जलित करके किया। कार्यक्रम में कक्षा सात के बच्चों ने विदाई में म्यूजिक गेम्स, एक्टिंग, बैलून गेम्स व कठपुतली डांस आदि प्रतियोगिता की। जिसमें विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने ग्रुप डांस कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा आठ के बच्चों द्वारा रैंप पर कैटवॉक किया गया। जिसमें मन्नशा को मिस फेयरवेल व लक्ष्मीकांत को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठ की इलमा, खुशी भारद्वाज तथा कक्षा सात की आर्या, कीर्ति व निष्ठा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीशू सैनी, शिखा जैन, शोभा जैन, साधना जैन, निशि जैन, दिव्या जैन, दीप्ति जैन, कविता, सोनल जैन, आंचल जैन, निधि जैन, कोमल, शीतल, अनामिका आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें