फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
हिम्मतपुर सूजती गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा महिपाल का परिवार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

दोघट। विवाहिता के आरोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक परिवार धरने पर बैठ गया है। साथ ही तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
धरने पर बैठे सूजती निवासी आनंद ने बताया कि बहन बेबी की शादी वर्ष 2017 में सचिन पुत्र रामशरण निवासी बासोली के साथ की थी। ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर बेबी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बहन बेबी को जहरीला पदार्थ देकर मारने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने बहन के पति, ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन गांव में ही धरना देकर बैठ गए। देर शाम पूर्व प्रधान कीरतपाल ने समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर मामले में नामजदों की गिरफ्तार नहीं किया गया तो भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें