फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में थम गए वाहनों के पहिये, दृश्यता रही काफी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री रहा
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने लिया अलाव का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सुबह के समय घने कोहरे में वाहनों के पहिए थम गए। दृश्यता काफी कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व मेरठ-बागपत हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम रही। दृश्यता काफी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा। वाहन रेंगते हुए नजर आए। सर्दी व कोहरे के कारण बाजारों में भी सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार सूने पड़े रहे और दुकानदार लोगों की बांट जोहते नजर आए। धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की और बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई, जो शाम होते ही सर्दी बढ़ने के साथ कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें