फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगा धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
बरनावा में अपने मकान स्थल पर धरना देता दंपत्ति। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गया है। उसका आरोप है कि बड़े भाई ने धोखाधड़ी कर उसका मकान और दुकान बेच दी है। खरीदार अब उन्हें मकान खाली करने की धमकी दे रहा है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरनावा निवासी नौशाद उर्फ काला पुत्र अकबर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के मुख्य बाजार में उनका विरासती मकान है। बंटवारे के वक्त उसके हिस्से में मकान की 60 गज जगह और एक दुकान आई थी। आरोप है कि उसके बड़े भाई ने धोखाधड़ी कर उसके हिस्से में बने मकान व दुकान को गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दिया। शुक्रवार को व्यक्ति ने उन्हें घर आकर मकान व दुकान को खाली करने की धमकी दी। पीड़ित का कहना था कि वह अब अपने बीबी और बच्चों को लेकर कहां जाएं। उसने थाने में अपने बड़े भाई के नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही बीवी और बच्चों के साथ अपने मकान के बाहर ही धरना देकर बैठ गए है। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने कहा कि मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें