फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी व खालसा साजना पर्व

विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी व खलासा साजना पर्व के दौरान मौजूद महिलाएं। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बृहस्पतिवार को बैसाखी व खलासा साजना पर्व धूमधाम से मनाया गया। बैसाखी पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया। जिसमें रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बैसाखी पर्व के अवसर पर सुबह आठ बजे अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाकर शबद-कीर्तन किया गया। सभी ने एक-दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में मत्था टेकने के साथ लंगर भी छका। इस दौरान मनजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोन सिंह, मनजीत सिंह, शमशेर सिंह, भजन सिंह, लखविंदर सिंह, हरप्रीत कौर, सुखविंदर कौर, इकबाल सिंह, कवलजीत सिंह, दीपू, टिंकू, सुखनूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें