40 संक्रमित मिले शुक्रवार को बागपत जिले में
24 घंटे के लिए बंद की गई बागपत, पिलाना और छपरौली सीएचसी स्टाफ संक्रमित मिलने पर
142 सक्रिय केस हो गए अब जिले में कोरोना संक्रमण के
संवाद न्यूज एजेसी
बागपत। न्यायिक अधिकारी, सीओ खेकड़ा और प्रशासनिक अधिकार के परिवार सहित शुक्रवार को 40 संक्रमित मिले है। सीएचसी बागपत के दो चिकित्सक व एक एनएम के अलावा पिलाना सीएचसी के दो चिकित्सकों व छपरौली सीएचसी की एक एएनएम में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। बागपत, पिलाना व छपरौली सीएचसी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। शुक्रवार को दो बच्चें व एक किशोर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी, सीओ खेकड़ा, चार चिकित्सक, दो एएनएम, बागपत तहसीलदार की पत्नी व पांच साल का बेटा और अन्य परिजन संक्रमित मिले है। इनके अलावा खेकड़ा में की पांच महिला व दो युवक, एनबीबीसी कॉलोनी मंसूरपुर के चार युवक, छपरौली में हेवा व मुकुंदपुर में एक-एक युवक संक्रमित मिला। बागपत में पुराना कस्बा, गायत्रीपुरम, ठाकुरद्वारा, गायत्रीपुरम, बुढ़ेडा, बड़ौली, गाधी, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत के शताब्दी नगर, जौहड़ी, गुराना, जिवाना, बुढ़पुर, बड़ौली, और ढिकाना, सैडभर में संक्रमित मिले है। शुक्रवार को एक 15 साल के किशोर के अलावा एक तीन साल और एक पांच साल का बच्चा भी संक्रमित मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 142 हो गई है।