फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उमर के हत्यारों की गिरफ्तारी को कोतवाली पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन, दबिशें जारी
विज्ञापन


फोटो संख्या 7

बड़ौत। उमर हत्याकांड में कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन सोमवार को कोतवाली पहुंचे और आक्रोश जताया। पुलिस ने बताया कि दबिशें लगातार दी जा रही हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उधर, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पर पहुंचे उमर के परिजनों ने बताया कि गत शुक्रवार को कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूरी पर मोहल्ले में ही रहने वाले कुछ युवकों ने चाकुओं से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी अगर जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे ठोस कदम उठाएंगे। नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें