बागपत। भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के बीच चल रही खींचतान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सपा एक ही परिवार की पार्टी है। इसलिए उसमें में झगड़े होते रहते हैं और आगे भी होेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। इसमें सभी का स्वागत है। वह शनिवार को एसपीसी डिग्री कॉलेज में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे थे।
नगर के एसपीसी डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर व जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप जलाकर किया। इसके उपरांत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भाजपा के इतिहास और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण में भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत विषय पर केंद्र सरकार की कार्यशैली के बारे में बताया।
प्रशिक्षण शिविर के तृतीय चरण में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश का जिस तरह से परिदृश्य है। क्षेत्र में जिस तरह की परिस्थितियां हैं, उन सभी पर चिंतन करने की आवश्यकता है। वहां चौथे चरण में प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने अनुच्छेद 370, राम मंदिर, तीन तलाक समेत अन्य के बारे में बताया।
प्रशिक्षण वर्ग में ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सुदेश चौहान, रामपाल नेहरा, जसवीर सोलंकी, नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, मनुपाल बंसल, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप बली, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, विनोद वाल्मीकि, राकेश जैन, अनिता खोखर, निशांत चौधरी, नीरज कौशिक, लता सिसौदिया, राधेश्याम शर्मा, रणवीर गुर्जर, अंजू कश्यप, राजन जैन, सोनिया चौधरी, मिथलेश देवी, विजयश्री, जयकुमार, दीपक शर्मा, शेर सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भाग लेते भा- फोटो : BAGHPAT