फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानक बस्ती में परिवार पर हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की महावीर वाली गली स्थित धानक बस्ती में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। जिसमें तीन सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

धानक बस्ती में रहने वाले अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के पीछे बैठकर दूसरे वर्ग के युवक शराब पीकर गाली-गलौज करते रहते हैं। जिसका कई बार विरोध कर चुके हैं। आरोप है कि रविवार रात 10-12 युवक उनके घर पहुंचे और उसके चाचा प्रमोद, मां व भाई को पीटकर घायल कर दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जावेद निवासी माता कालोनी, समीर निवासी मुगलपुरा, इजहार निवासी छत्तेवाली गली व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में समीर व इजहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें