फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठीना में परिवार पर हमला व पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में शराब पीकर घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहमदपुर गठीना गांव में शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई और पथराव किया गया। इसमें बुजुर्ग महिला सहित चार घायल हो गई। परिवार ने डायल 112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायत की गई।
विज्ञापन

अहमदपुर गठीना गांव के रहने वाले चंद्रपाल पुत्र रामे ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग उसके परिवार से रंजिश रखते है। इस रंजिश में शुक्रवार देर शाम को करीब पांच युवक शराब पीकर गाली गलौच करते हुए उनके घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि उनके घर पर पथराव भी किया गया। इस घटना में उसकी पत्नी लीलावती, बेटी छाया, भतीजी मोनू, जल्लो घायल हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो आरोपी उनपर दोबारा हमला करके जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें