फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास

Sat, 14 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बसौद गांव में एक परिवार को बृहस्पतिवार रात असामाजिक तत्वों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। पूरा परिवार छप्पर के अंदर सो रहा था। किसी ने छप्पर में आग लगा दी। जब तक उन्हें छप्पर से बाहर निकला गया तब तक परिवार के पांचों लोग झुलस चुके थे। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बसौद निवासी नफीस अब्बासी, गांव में छप्पर डालकर अपने परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार रात वह अपनी पत्नी फुरकाना, बेटी गुलिस्ता (10), बेटे बिलकश (8) और तैमूद (5) के साथ छप्पर के अंदर सोया हुआ था। रात में किसी समय असामाजिक तत्वों ने पूरे परिवार का जिंदा जलाने की नीयत से छप्पर में आग लगा दी।

छप्पर में आग की लपटें उठने लगीं। वहां सोया परिवार भी आग से घिर गया। इसी दौरान अब्बास और उसकी पत्नी की आंखें खुल गई उन्होंने शोर मचाया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने किसी तरह बच्चों और दंपति को छप्पर से निकाला और आसपास के हैंडपंपों से पानी लाकर आग बुझाई।
विज्ञापन


लेकिन जब तक उन्हें छप्पर से निकाला गया तब तक वे मामूली रूप से झुलस चुके थे। लोगों ने निजी चिकित्सक से उनका उपचार कराया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने सिंघावली अहीर थाना पर पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि छप्पर में आग लगाने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें