फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन छत पर सोते रहे, चोर माल समेटते रहे

Mon, 23 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
(कैरिकेचर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम तीगरी में चोर रात्रि में मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से दस हजार रुपये की नगदी,  सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराकर ले गए। 
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम तीगरी निवासी रामदेव उर्फ काली परिजनों के साथ रविवार की रात्रि में गर्मी के चलते मकान की छत पर सो रहे थे। रात्रि में चोर दीवार फांद मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी में रखे दस हजार रुपये नगद, सोने का एक गले का सेट, चैन, अंगूठी के अलावा एक किलो चांदी के जेवरात और कीमती कपडे़ चुराकर ले गए। सोमवार की सुबह चार बजे जब परिजन उठकर नीचे पहुंचे तो उन्हें कमरा खुला मिला और कमरे में सामान बिखरा मिला। पीड़ित परिजनों के साथ रटौल पुलिस चौकी पहुंचे और चोरी की तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने कहा तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें