फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिहार के पटना से चल रहा नकली नोटों का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। यूपी और दिल्ली में नकली नोटों सप्लाई करने का खेल बिहार के पटना से चलाया जा रहा है। मां-बेटे को जेल भेजने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और नकली नोट सप्लाई करने वाले के ठिकानों का पता लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लोनी की रामपार्क में रहने वाले अहसान और उसकी मां को 89 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार के पटना का रहने वाला एक व्यक्ति उन्हें 13 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट देकर चला जाता था, जो अलग-अलग जगहों पर धोखे से बदले जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किये गये मां-बेटे को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर नकली नोट सप्लाई करने वाले की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि नकली नोटों के धंधे में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। नकली नोट सप्लाई करने वाला बिहार के पटना का है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें