बड़ौत। एनसीईआरटी की फर्जी किताबें रखने की सूचना पर तीन दिन पहले नगर के वीके प्रकाशन के गोदाम पर एसडीएम व सीओ ने छापेमारी की थी। गोदाम मालिक से खरीदी गई किताबों के बिल की फोटो कॉपी मांगी गयी थी। बुधवार को प्रकाशन मालिक ने प्रशासन को किताबों के बिलों का रिकार्ड सौंप दिया है।
मेरठ के परतापुर इलाके में एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का जखीरा पकड़ा गया था। जिसके बाद प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी करके फर्जी किताबें पकड़ी गयी। इसी क्रम में 23 अगस्त की रात को एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने गांधी रोड स्थित वीके प्रकाशन के गोदाम पर छापेमारी की थी। प्रकाशन के मालिक राजेश भारती से किताबों के बिलों का रिकार्ड मांगा था। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि बिल की कॉपी मिल गई हैं। जांच की जा रही है।