-कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत शासन ने जारी की स्वास्थ्य केंद्रों की रैंकिंग
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कायाकल्य आवार्ड योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें फैजपुर निनाना की पीएचसी और बली गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को प्रथम स्थान मिला है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजपुर निनाना को जिले में सबसे अधिक 89.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। पीएचसी को जिले में प्रथम और प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में स्थान मिला है। इसके अलावा बली गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 80.1 प्रतिशत अंक मिले है। सेंटर को जिले में पहला स्थान मिला है। पीएचसी को जिले में पहला स्थान मिलने पर दो लाख रुपये और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जिले में प्रथम स्थान मिलने पर एक लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा को 50-50 हजार रुपये और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुभानपुर को 50 हजार रुपये, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर औसिक्का को 35 हजार रुपये, हेल्थ एंड वेलनेस सेटर मीतली और फतेहपुर को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिले में चार पीएचसी और पांच हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए कायाकल्य योजना के अंतर्गत 5.85 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।
वर्जन- कायाकल्य योजना के अंतर्गत जिले की चार पीएचसी और पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को 5.85 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। जिले में फैजपुर निनाना की पीएचसी और बली गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को प्रथम स्थान मिला है। - डॉ़ महावीर सिंह, सीएमओ