मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
फोटो संख्या 8 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना-राजपुर खामपुर मार्ग काफी दिनों से टूटा पड़ा है और गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
गांव के इंद्रपाल, उमेद, धर्मपाल, बिल्लू मास्टर, जगरोशन, मनोज आदि ने बताया कि फैजपुर-निनाना-राजपुर खामपुर मार्ग में पिछले काफी दिनों से गड्ढे बने हुए है। मार्ग की हालत खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों भी परेशानी होती है और यहां हादसे होने के कारण लोग घायल हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गड्ढों को भरने का कार्य तक नहीं कर रहे हैं।
वाहन चालकों के साथ ही लोगों को भी परेशानी हो रही है। मार्ग बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। -रोहित धनकड़ फैजपुर निनाना
मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालक घायल हो रहे हैं। मार्ग बनवाने की ऑनलाइन शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं किया गया। -गौरव धनकड़, फैजपुर निनाना
मार्ग से किसान गन्ना लेकर जाते हैं। गड्ढे होने के कारण किसानों को मिल में गन्ना लेकर जाने में परेशानी होती है। गड्ढे में बुग्गियां भी फंस जाती हैं।-दिनेश प्रधान, फैजल्लापुर
मार्ग में गड्ढे होने के कारण बारिश में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे यहां हादसे होते हैं। वाहन पलटने से जाम लग जाता है। अरुण, फैजल्लापुर
वर्जन-
नैथला से फैजपुर निनाना मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा चुका है। अब ग्रेप सिस्टम लागू होने की वजह से कुछ समय से निर्माण कार्य बंद है। ग्रेप खत्म होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि