विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से पराली में लगी आग
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के पास विद्युत लाइन के तारों के टकराने से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर-ट्राली में रखी पराली में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर हरियाणा से किसान ट्रैक्टर-ट्राली में पराली लादकर बड़ौत होते हुए मेरठ लेकर लौट रहा था। जैसे ही उसकी गाड़ी औद्योगिक पुलिस चौकी के पास पहुंची विद्युत लाइन के तारों से निकल रही चिंगारी उसके पराली पर गिर गई। इसके चलते पराली में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते आग ने ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।