फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला धुआं उगल रही फैक्ट्रियां, परिवार पलायन को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव डूंडाहैड़ा में संचालित फैक्ट्रियों से निकल रहे जहरीले धुएं से जनता परेशान है। ग्रामीण जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अनेकों बार प्रदूषण विीाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। अब यहां आसपास रहने वाले परिवारों ने अपने मकानों पर पोस्टर चस्पा करके पलायन का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

गांव डूंडाहैड़ा मे कई फैक्ट्रियां जहरीला प्रदूषित धुआं उगल रही है। इससे डूंडाहैडा गांव के लोगों का रहना जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीण कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही फैक्ट्रियों के धुएं से मकानों की दीवारें भी काली पड़ चुकी हैं। लोग सांस के बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह अनेकों बार जहरीला धुआं उगलने वाली फैक्ट्रियो की शिकायत जिला प्रशासन, प्रदूषण विभाग से भी कर चुके है। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों ने कोई कार्यवाही न होने से नाराज होकर अपने मकानों मकानों पर पोस्टर लगाकर गांव से पलायन करने को मजबूर होने की चेतावनी दी है। शिकायत करने वालों में संजीव कुमार, बोली धामा, राजेश्वर त्यागी, बबलू त्यागी, पिंटू, संदीप आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें