छपरोली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। यदि आप इंटर पास कर चुके हैं और आप स्नातक करना चाहते हैं, तो छपरौली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पर बीए, बीएड, डीईडी के अलावा बहुत से कोर्स ऐसे हैं, जहां पर आपकी स्नातक भी हो जाएगी और आगे चलकर रोजगार मिलने में भी आसानी रहेगी।
चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य बताते हैं कि नगरीय सहित ग्रामीण आंचल से अधिक से अधिक मेधावी पढ़कर क्षेत्र से निकले और शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करें, इसी के उद्देश्य से संस्था की स्थापना की गई थी। आज बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो यहां से शिक्षा ग्रहण कर सरकारी व गैर-सरकारी संस्था में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
ये बोले छात्र
बड़ौत। गुराना गांव की सलोनी ने इस बार 71 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर पास की है। उनका कहना है कि मुझे बीसीए करनी है, इसलिए ऐसे कॉलेज में प्रवेश कराऊंगी, जिसमें इस विषय से स्नातक हो। वहीं फतेहपुर पुट्ठी गांव की प्राची ने इस बार 65 प्रतिशत अंकों से इंटर पास की है, उसका कहना है कि बीबीए करनी है, इसलिए रजिस्ट्रेशन करा दिया है, बस एडमिशन शुरू होने का इंतजार कर रही हूू।
कॉलेज में सीटों का विवरण
विषय का नाम सीटों की संख्या
बीए 120
बी.ईडी 100
डीपीटी 40
डी.ईडी 70
डीएचपी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट 100
बीएससी (बायोलॉजी मैथमेटिक्स एग्रीकल्चर) 120.
बीबीए 120
बीसीए 120
एमए हिंदी, इंग्लिश, सामाजिक विज्ञान, भूगोल, होमसाइंस इतिहास 50