बड़ौत। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता वितरण संजय जैन आनंद ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न करने पर कर्मचारियों से नाराजगी जताई। वहीं, उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार कर उन्हें समय पर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करने तथा ओटीएस का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एसई रणविजय सिंह के साथ एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पहुंचे। यहां सहायक अभियंताओं के साथ बैठक कर राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंताओं की बैठक ली। नगर व देहात क्षेत्र मेें बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता, अवर अभियंताओं को शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओं को देने व उनसे अच्छा व्यवहार करने तथा ओटीएस योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। यहां एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार, एसडीओ राणा प्रताप, अवर अभियंता विकास कुमार, पवन कुमार, गुलशन कुमार, एसडीओ रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।