फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था चौपट मिलने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खंड विकास कार्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले छह गांवों मेें एडीओ पंचायत ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था चौपट मिलने से एडीओ पंचायत ने नाराजगी जताई और गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने हिलवाड़ी, गुराना, बड़का, जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी आदि गांवों में निरीक्षण किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को गांव मेें सफाई व्यवस्था चौपट मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर फोन कर गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों को लताड़ लगाई और तत्काल प्रभाव से गांव पहुंचकर सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनको हल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से तुरंत समस्या अवगत कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें