फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को समझाई कम्यूनिकेशन स्किल की बारीकियां......

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन वेबटॉक का आयोजन किया। इसमें कम्यूनिकेशन स्किल्स एंपैथी एंड इमोशनल इंटेलिजेंस इन कम्यूनिकेशन विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन

प्रबंधक राव फारूख महमूद ने वेबटॉक की अध्यक्षता ने की। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने संचालन किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने छात्रों को कम्यूनिकेशन स्किल की बारीकियां समझाई। छात्रों को महामारी के समय मनोवैज्ञानिक दबाव से बचने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भावनात्मक समझदारी पूर्ण आचरण वार्तालाप के मुख्य गुण हैं। उन्होंने कहा कि हमारी अभिव्यक्ति सकारात्मक होनी चाहिए। इस वेबटॉक में 100 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें