बागपत। नवनियुक्त एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि बदमाश कितना ही शातिर हो लेकिन कानून से बड़ा नहीं हो सकता। अपराध को रोकने ही उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए जनसहयोग और पुलिस की सक्रियता को बढ़ाया जाएगा।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसपी ने कहा कि अपराध को नियत्रंण करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। छोटी-छोटी शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेंगे। थाने में शिकायत लेकर आ रहे लोगों के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार होना चाहिए, इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जा रहा है। किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लिंक मार्गों में हो रही लूट की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस की बीट प्रणाली को मजबूत करेंगे। सोशल मीडिया पर पुलिस सक्रिय रहेगी और नजर रखेगी। पुलिस हो या आम व्यक्ति गलत पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसपी अनित कुमार, सीओ ओमपाल सिंह व सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह मौजूद रहे।
यहां तैनात रहे अजय कुमार सिंह
बागपत। सुलतानपुर निवासी एसपी अजय कुमार सिंह वर्ष 1989 में पीपीएस में चयनित हुए थे। वर्ष 2015 में प्रोन्नत होकर आईपीएस बनें। अंबेडकर नगर और हमीरपुर में एसपी रहे।