फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रटौल में क्लीनिक पर छापा, एक्सपायर व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Tue, 13 Jan 2026 08:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रटौल के मेन बाजार स्थित एकता क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक्सपायर और प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ीं। क्लीनिक सील कर संचालक को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन
मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रटौल कस्बे के मेन बाजार में स्थित एकता क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान क्लीनिक में करीब तीन हजार रुपये मूल्य की एक्सपायर दवाइयां पाई गईं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन व अभिलेख नहीं दिखा सका संचालक
खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर हसन व फार्मासिस्ट धर्मेंद्र ने क्लीनिक संचालक सुशील से क्लीनिक संचालन से संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन वह कोई भी वैध रजिस्ट्रेशन या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर विभाग ने गंभीर आपत्ति जताई।

विज्ञापन

एक्सपायर और प्रतिबंधित दवाइयां जब्त
जांच के दौरान दर्द की गोलियां, सिरप और जेल एक्सपायर पाए गए। इसके अलावा कई दर्द निवारक दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी की भी मिलीं। जब्त की गई दवाइयों की अनुमानित कीमत करीब तीन हजार रुपये बताई गई है।

दो दिन का नोटिस, एफआईआर की चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील करते हुए संचालक को दो दिन के भीतर सभी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने का नोटिस दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर क्लीनिक संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें