फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: फर्जी स्टीकर लगाकर फलों का भाव बढ़ाने का चल रहा खेल, ग्राहकों से वसूल रहे 15 से 20 रुपये तक ज्यादा

Wed, 09 Oct 2024 06:02 PM IST
डिंपल सिरोही मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

ग्राहक अच्छी क्वालिटी का फल मानकर महंगे दाम पर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं  सेब, कीवी, अनार जैसे फलों पर स्टीकर लगाए जा रहे हैं। यही नहीं ग्राहकों से 15 से 20 रूपये प्रति किलो की अधिक धनराशि वसूली जा रही है।  
विज्ञापन
सेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फल विक्रेताओं ने कीमतें बढ़ाने के लिए नया खेल शुरू कर दिया है। सेब, कीनू, कीवी व अनार पर फर्जी स्टीकर लगाकर कीमतों से 15 से 20 रुपये किलो का इजाफा किया जा रहा है। लोग इन्हें अच्छी क्वालिटी का फल मनाकर ज्यादा दाम पर खरीद भी लेते है।

विज्ञापन


त्योहारों के दौरान लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। नवरात्र के दिनों में आमतौर पर लोग व्रत रखते हैं। इसलिए फल विक्रेता भी इसका फायदा उठा रहे है। फल विक्रेताओं ने फलों के दाम बढ़ाने का एक नया तरीका भी ढूंढा है।

अधिकांश फल विक्रेता फलों पर स्टीकर लगा रहे है और फलों के सामान्य दाम के बावजूद ग्राहकों से 15 से 20 रुपये अधिक वसूल रहे है। खास बात यह भी है कि जो स्टीकर लगाए जा रहे है, वह सरकार द्वारा प्रमाणित भी नहीं है। न ही यह किसी कंपनी से मिला मार्का है। फलों पर स्टीकर लगा देख ज्यादातर लोग यही समझते है कि यह अच्छी गुणवत्ता का फल है।

शरीर के लिए हानिकारक होती है गोंद
सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार के अनुसार फलों पर स्टीकर लगा देख ग्राहक अच्छी क्लाविटी का समझते है। विक्रेता भी ग्राहक की इसी मानसिकता का फायदा उठाते है। फलों पर स्टीकर चिपकाने के लिए विक्रेता जिस गोंद का प्रयोग करते है, उसमें रसायन का प्रयोग किया जाता है। रसायन फलों में तेजी से घुल जाते है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में होती है फलों की टैगिंग
उद्यान विभाग के बड़ौत प्रभारी देवराज ने बताया कि फलों में गुणवत्ता की टैगिंग कराने के लिए गाजियाबाद में नेशनल सेंटर फॉर ऑगेेनिक फार्मिंग में आवदेन करना पड़ता है। यह सरकारी एजेंसी है। हालांकि इसमें आवदेन की प्रक्रिया जटिल जरूर है। लेकिन इसका टैग लगाने के बाद फल की सही जानकारी ग्राहक को मिलती है।
 
फलों पर स्टीकर लगाना नियम विरूद्ध है। यदि कोई फल विक्रेता स्टीकर लगाकर ग्राहकों को गुमराह कर फल ब्रिकी कर रहा है तो गलत है। क्योंकि स्टीकर को लगाने के लिए जिस गोंद का इस्तेमाल किया जाता है, वह शरीर के लिए हानिकार होती है। इसको लेकर छापामारी कर कार्रवाई की जाएगी। -मानवेन्द्र सिंह, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें