फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सरकारी ‘तिजोरी’ पर 44 लाख का डाका, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर घोटाला

Tue, 13 Jun 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत/बड़ौत

सार

बागपत जनपद की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार देने के लिए सहारा कलस्टर को भेजी गई धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। वहीं पूर्व अधिकारियों के हटते ही घोटाले की पोल खुली तो महकमे में हड़कंप मच गया है।पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी ‘तिजोरी’ पर एक बार फिर डाका डाला गया है। मामला बड़ौत ब्लॉक के सहारा कलस्टर का है, जहां अचानक लगभग 44 लाख रुपये बैंक खाते से गायब हो गए हैं। इसको लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा है। मामले की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। पूर्व अधिकारियों के कलस्टर से हटने के बाद इतनी बड़ी धनराशि गायब होना कई सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और उन्हें रोजगार दिलाने के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं। इन्हीं में आजीविका मिशन योजना के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूह बना रखे हैं। इनकी मदद के लिए ग्राम संगठन और कलस्टर बनाया गया है।

गांवों की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो और वे खुद के पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें, इसके लिए सरकार कलस्टर में धनराशि भेजती है, ताकि जरूरत पड़ने पर कलस्टर ग्राम संगठन ओर स्वयं सहायता समूह को भेज सके।

विज्ञापन

लेकिन अब अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते कलस्टर में सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि में हेरा-फेरी होने लगी है। हाल में बड़ौत ब्लाक के सहारा कलस्टर से तकरीबन 44 लाख रुपये की धनराशि अचानक खाते से गायब हो गई। यानी किसी ने कलस्टर के खाते से उक्त धनराशि बिना अधिकारियों के संज्ञान में डाल तकरीबन 14 ग्राम संगठनों में ट्रांसफर कर दी।

सदस्यों और पदाधिकारियों को नोटिस
मामला पकड़ में आया तो विभागीय अधिकारियों ने कलस्टर की सदस्यों और पदाधिकारियों से पूरा रिकॉर्ड जमा कराने का नोटिस भेजा है, जिसमें बुक्स ऑफ रिकार्डस, चैक पुस, पासबुक जमा कराने के लिए कहा गया है, ताकि यह जानकारी हासिल हो सके की किसने यह धनराशि ग्राम संगठन के खाते में ट्रांसफर की और किसी उद्देश्य से की। क्योंकि फिलहाल कलस्टर में नए अध्यक्ष, सचिव ओर कोषाध्यक्ष का चयन होना है, इसलिए कलस्टर के खाते में धनराशि होना अति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत ने जैक डोर्सी के बयान का किया समर्थन, बोले- 'किसान आंदोलन' को फेसबुक-ट्वीटर पर कम रीच मिली
विज्ञापन

मामला गंभीर है, बिना अधिकारियों की जानकारी और सहमति से इतनी बड़ी धनराशि ग्राम संगठन में भेजना अपराध की श्रेणी में आता है। जांच के लिए सहारा कलस्टर किशनपुर बिराल की महिलाओं से बुक्स ऑफ रिकार्डस, चेक बुक और पासबुक जमा कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। - मनोज, मैनेजर, ब्लॉक मिशन

लाखों की धनराशि सहारा कलस्टर से ट्रांसफर हुई है, ब्लाक स्तर से धनराशि के ट्रांसफर की जो जानकारी पत्र भेजकर मांगी गई थी, उसकी पूरी डिटेल ब्लाक में भेज दी है। - अंजलि, शाखा प्रबंध, केनरा बैंक किशनपुर बराल

यदि ऐसा हुआ है तो मामला काफी गंभीर हैै। मैं स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप कर विभागीय अफसरों से धनराशि ट्रांसफर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराऊंगी। -ज्योति बाला, बीडीओ बड़ौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें