फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : यूपी के इस जिले में अजनबी बनकर रह रहे 350 लोग, खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

Sat, 29 Jan 2022 11:59 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

हाल ही में बड़ौत में सत्यापन कार्य के दौरान बड़ा खुलासा हुआ यहां साढ़े तीन सौ लोग अजनबी बनकर रह रहे हैं। ये लोग लूटपाट, रंगदारी से लेकर अपहरण तक की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में 350 से अधिक लोग अजनबी बनकर रह रहे हैं। इसका खुुलासा पुलिस द्वारा कराए गए किराएदारों व नौकरों का सत्यापन कार्य के दौरान हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जनपद में पहले भी नौकर बनकर काम करने वाले लोग लूटपाट, रंगदारी से लेकर अपहरण तक की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


अक्सर लोग घरों में किराएदार या नौकर तो रख लेते हैं लेकिन सत्यापन नहीं कराते। मुमकिन है किराएदार के रूप में आपके घर में अपराधी शरण ले रहा हो। इसी को लेकर पुलिस विभाग के अफसरों के निर्देशों पर दीपावली, नये साल व गणतंत्र दिवस को देखते हुए पिछले दो माह पूर्व किराएदारों व नौकरों का सत्यापन कार्य कराया गया था। सत्यापन कार्य के दौरान पुलिस को जनपद में 350 से अधिक ऐसे अजनबी लोग मिले हैं, जिनके पास कोई पहचान पत्र, कोई आधारकार्ड, या अन्य प्रमाण पत्र नहीं है और वे घरों, दुकानों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों सहित बड़े किसानों के यहां पर किसी ना किसी रूप मेें नौकरी कर रहे हैं।

केस नंबर एक 
10 जनवरी 2022 को ढ़िकाना गांव में हरवीर पुत्र रणधीर के नौकर राजू उर्फ राजन पुत्र बूचनू निवासी अजरौली थाना धूमालिया जनपद अयोध्या ने हरवीर के बेटे सोहित का अपहरण कर लिया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पहले भी अलीगढ़ में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था।
विज्ञापन

केस नंबर दो...
2 जून 2019 को छपरौली कस्बे के कपड़ा व्यापारी राकेश की दुकान पर ही नौकरी करने वाले गोविन्द ने व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रंगदारी की घटना का खुलासा किया था। आरोपी गोविन्द पहले भी मारपीट व लूटपाट का प्रयास कर चुका था।

केस नंबर तीन
25 अक्तूबर 2018 को नगर के व्यापारी अनिल जैन व उसके बेटे अविनाश पर दो-तीन बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने गोली चला दी थी। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए थे। बाद में बदमाश उनके हाथ से रूपयों से भरे बैग को लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए व्यापारी की दुकान पर नौकरी करने वाले अजय को गिरफ्तार किया था और उनसे 120 लाख रूपये भी बरामद किए थे। नौकर अजय ने भी लूटपाट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

केस नंबर चार....
11 दिसंबर 2019 को बागपत में एक व्यक्ति के यहां पर नौकरी करने वाला नौकर मालिक की बेटी के साथ छेड़छाड व अश्लील हरकता करता था। विरोध करने पर युवती को उसके पिता की हत्या करने की धमकी देता था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद निवासी कैराना को गिरफ्तार किया था। आरोपी जावेद कांधला में हुई एक चोरी की घटना में पहले भी जेल जा चुका था।

सत्यापन कार्य जरूरी.....
सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि मकान में रहने वाले किराएदार का सत्यापन अनिवार्य है। इसके लिए पुलिस थाने जाकर अथवा यूपी पुलिस की वेबसाइट पर किरायेदार फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फार्म में घर में रखे नौकर व किरायेदार का पासपोर्ट साइज फोटो, नाम पते को सत्यापित करने वाली फोटो आईडी, आधार कार्ड, राशनकार्ड, ड्राइङ्क्षवग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटो मतदाता पहचान पत्र, बैंक पास बुक, मोबाइल नंबर, लगाकर भर सकते हैं।

ये बोले सीओ 
सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि मकान में रहने वाले किराएदार व नौकर का सत्यापन कार्य जरूरी है। बताया कि सत्यापन के दौरान लगभग 350 से अधिक लोग अजनबी मिले है। जिनमें बड़ौत नगर में लगभग 210 से अधिक लोग है, बाकि गांव देहात से संबंधित है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। क्योंकि पहले भी जनपद में नौकर बनकर काम करने वाले लोग कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है। अनाधिकृत कॉलोनियों में तो स्थिति बहुत खराब है। बहुत से लोग अपनी पहचान छिपाकर किराए पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें