सस्ता व सुलभ न्याय की दरकार
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने बताया कि वादकारियों की सुविधा के लिए सुलभ और सस्ता न्याय मिले इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। अब आंदोलन से आम लोगों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मुद्देे में शामिल करें प्रत्याशी
अधिवक्ता प्रमोद जैन का कहना है कि विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को भी हाईकोर्ट बेंच की मांग को अपने मुद्दों में शामिल करना चाहिए। जनपद की जनता व अधिवक्ता दोनों परेशान हैं। अब तक बेंच की स्थापना होनी चाहिए।
अरसे से आंदोलन जारी
अधिवक्ता रोहित तोमर का कहना है कि जनपद से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने और मुकदमा लड़ने के लिए काफी धन खर्च होता है। लोगों को सुलभ और जल्द न्याय मिले इसके लिए अधिवक्ता लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
सहयोग के बाद समर्थन
अधिवक्ता मदन तेजान का कहना है कि चुनाव में जो भी प्रत्याशी हाईकोर्ट की मांग को पूरा कराने में अधिवक्ताओं का सहयोग करेगा उसको समर्थन किया जाएगा।
आम लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंदपाल तोमर का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता प्रत्येक जनपद में लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में आम लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
आंदोलन जारी रखेंगे वकील
अधिवक्ता सत्यपाल पंवार का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर काफी समय से अधिवक्ता पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन कर रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।