फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी व ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारी सहित 92 संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्किट में बिना मास्क के खरीदारी करके आते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। आबकारी कार्यालय व ब्लॉक के एक कर्मचारी तथा स्यादवाद इंस्टीट्यूट के छात्रों समेत 92 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 1251 संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण के चलते छपरौली क्षेत्र के एक व्यक्ति व बिनौली क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि छपरौली क्षेत्र के एक व्यक्ति व बिनौली क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई। दोनों संक्रमित किडनी, हार्ट और शुगर के मरीज थे। दोनों का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को आबकारी अधिकारी कार्यालय बागपत ब्लॉक कार्यालय के एक-एक कर्मचारी के अतिरिक्त स्यादवाद इंस्टीट्यूट के 12 छात्र, कोर्ट रोड गली नंबर छह की एक महिला, सीओ कार्यालय का एक कर्मचारी, नगर की माता कॉलोनी की एक महिला, बली गांव का युवक, अग्रवाल मंडी टटीरी की श्रीराम कॉलोनी व मीतली का एक-एक युवक, सूजरा गांव के तीन युवक व दो महिला, सिसाना गांव की एक महिला, सुल्तानपुर हटाना का एक युवक और नगर की बड़ौत रोड का एक युवक संक्रमित मिला है। बड़ौत में गुराना रोड की एक महिला, आवास-विकास कॉलोनी, गांधी रोड, पांडव नगर और वाजिदपुर गांव में संक्रमित मिले हैं। खेकड़ा नगर में दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें