फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल बना मुकुंदपुर, बिजली और पानी का किया पूरा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम प्रधान रश्मि देवी ने सीडीओ को बिल जमा करने की रसीद सौंपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। छपरौली क्षेत्र का मुकुंदपुर गांव मिसाल बन गया है। ग्राम प्रधान रश्मि देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सराहनीय पहल करते हुए पेयजल टंकी और शिक्षण संस्थाओं को बिजली और पानी के संपूर्ण भुगतान जमा करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति धर्मेद्र सिंह ने बताया कि यूपी में ग्राम पंचायतों पर करीब आठ सौ करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। कोरोना संक्रमण काल में वित्तीय संकट के हालात पैदा हो रहे हैं। इस वजह से ग्राम प्रधान रश्मि देवी ने नई पहल की। गांव की पेयजल टंकी का बिजली बिल दो लाख 465 रुपये और जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल के बिजली बिल 19 हजार 100 का पूरा भुगतान कर दिया है। इसकी रसीद मुख्य विकास अधिकारी हूबलाल और जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र को सौंप दी है। पूरा भुगतान करने के मामले में मुकुंदपुर गांव मिसाल बन गया है। प्रभारी सीडीओ हूबलाल ने कहा कि अन्य गांव के प्रधानों को भी बिजली बिल जमा कराने चाहिए। यह एक सराहनीय पहल है। इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें