बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 मेें परीक्षाओं के मूल्यांकन की तैयारी हो गई है। इस संबंध में गाइडलाइन भी दे दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर संपूर्ण गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस बार बोर्ड के मूल्यांकन में सख्ती रहेगी।
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च यानी आज से शुरू हो रहा है और 15 दिन तक चलेगा। मूल्यांकन में देर से आने पर परीक्षक को उस पाली में किसी भी रूप में कार्य नहीं देने को कहा गया है। समय से आकर निर्धारित समय तक मूल्यांकन करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस समय तक मूल्यांकन करना अनिवार्य है। 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन के दौरान शिक्षाधिकारी मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगें। जेवी कॉलेज बड़ौत मेें बनाए गए उप संकलन कें द्र पर्यवेक्षक डा रेखा सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं।
-मूल्यांकन में गलती होने पर होगी कटौती
गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन में 0.5 प्रतिशत तक त्रुटि हुई तो 25 प्रतिशत तक पारिश्रमिक की कटौती होगी। एक प्रतिशत तक की त्रुटि हुई तो 50 प्रतिशत तक पारिश्रमिक की कटौती होगी। यदि दो प्रतिशत तक त्रुटि पाई गयी तो 85 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी व संबंधित परीक्षक को तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।
-मूल्यांकन का ये रहेगा समय
10 बजे से पांच बजे तक कॉपियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केन्द्र पर परीक्षक और उप परीक्षक को 10 बजे से पांच बजे तक अनिवार्य रहना होगा। प्रथम पाली का मूल्यांकन 10 बजे से एक बजे तक का समय। द्वितीय पाली के मूल्यांकन में दो बजे से पांच बजे तक का समय दिया गया है।