बागपत। जनपद में रविवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले मेें 3337 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। इस दौरान 320 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाएं गए। जुकाम, खांसी के मरीज ज्यादा मिले।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का भी आयोजन जनपद में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। रविवार को जनपद में 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 57 चिकित्सक, 145 पैरा मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में 3337 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। इनमें 1579 महिलाएं, 1208 पुरुष व 550 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान मरीजों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 320 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। शिविर को सफल बनाने में सीएमओ डॉ. आरके टंडन, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत डॉ. विजय कुमार, सचिन मलिक, राजेंद्र, रीना त्यागी, पिंकी राणा, मांगेराम यादव, रामबीर, राजेंद्र सिंह प्रधान का योगदान रहा।