दोघट। भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक दाहा में पीतम सिंह के आवास पर हुई। इसमें सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना औैर केंद्र सरकार की सराहना की।
इस बैठक सर्व प्रथम उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह ने कहा सातवें वेतन आयोग का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उप्र शासन ने रोडवेज बसों में भूतपूर्व सैनिकों को किराये में अभी तक छूट नहीं की है। इस पर पूर्व सैनिकों ने रोष है।
उन्होंने कहा देश की सुरक्षा के लिए यदि पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़े तो वे पूर्ण रूप से तैयार हैं। इसमें मांगों को लेकर 13 से 15 अक्तूबर तक कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया। इसके बाद भी निस्तारण नहीं हुआ तो 16 अक्तूबर से आमरण अनशन पर बैठेंगे। अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की।
संचालन भीम सिंह ने किया। इसमें मास्टर महेंद्र सिंह राठी, वीरपाल राठी, ओम सिंह, सत्यपाल, रामपाल गैडबरा, ओमप्रकाश, भोपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रेमपाल, चरण सिंह, विजयपाल, सुखवीर, श्याम सिंह, महावीर, रामनिवास, सत्यवीर, जगदीश, सुरेश पाल, ऋषिपाल रहे।