फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिंप सदस्य के चालक से मांगी दस लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के चालक को वहाट्सएप कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। आरोप है कि रंगदारी न देने गोली मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने सीओ से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नंगला जाफराबाद गांव निवासी संजीव पुत्र जयभगवान ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र गुर्जर का चालक है। मंगलवार को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर गाड़ी पर गोलियां बरसाने की धमकी दी। उसने पूरी जानकारी रविंद्र गुर्जर को दी। इसके बाद से दोनों दहशत में है। सीओ ने बागपत कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, रविंद्र गुर्जर, जयवीर सिंह, पुरुषोत्तम, कंवल सिंह, प्रदीप, केपी, रोहताश, सुभाष गुर्जर आदि ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें