फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका में दहन हो गई बुराइयां, आज बरसेगा रंग

विज्ञापन
बड़ौत में होली की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
नगर से देहात तक रही होली पर्व की धूम, महिलाओं ने पूजा कर सुख शांति की कामना की
विज्ञापन

678 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल रहा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत / बड़ौत। जिले भर में रविवार को होली पर्व की धूम रही। महिलाओं ने सुबह नौ बजे से 11 बजे तक शुभ मुहूर्त में होली पूजन किया। बच्चों से लेकर बड़ों तक में होली को लेकर उत्साह रहा। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रात को करीब साढ़े सात बजे ढोल-नगाड़ों के साथ होलिका दहन किया गया। 678 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर होलिका दहन स्थलों पर पुलिसबल तैनात रहा। बाजारों में और आबादी क्षेत्रों में पुलिस गश्त करती रही।
तीन जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया जिला
होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाए, इसके लिए प्रशासन ने जिले को तीन जोन और 27 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। अपने सेक्टरों के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ये मजिस्ट्रेट होली पर्व शांतिपूर्ण और कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराते हुए मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को होली पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नजर रखेगी पुलिस
होली पर्व और शब-ए-बरात एक ही दिन होने के कारण एसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस और खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है। दुल्हैंडी पर पुलिस लगातार गश्त करेगी और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। भ्रामक खबर और अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाएं होली पर्व : डीएम
डीएम राजकमल यादव ने जनपद वासियों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना गाइडलाइन के अनुसार होली पर्व मनाने की अपील की है। कहा कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए सभी जनपदवासी होली का त्योहार मनाते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन आवश्यक रूप से करें। संक्रमण से सुरक्षित बने रहें। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली सभी को आपसी मेल-जोल एवं सद्भाव की प्रेरणा देता है। आपसी सौहार्द के साथ होली मनाएं।
विज्ञापन

देहात में होली पर्व मनाया गया
खेकड़ा / चांदीनगर। देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक होली पर्व मनाया गया। खेकड़ा नगर में जैन कालेज रोड, मोहल्ला अहिरान, मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर आदि स्थानों पर महिलाओं एवं बच्चों ने प्रसाद चढ़ाया। प्रभु से परिवार की सुख शांति की मन्नत मांगी। इसके अलावा चांदीनगर क्षेत्र के रटौल, लहचौड़ा, भेड़ापुर, विनयपुर, भगोट, गोना, सहवानपुर, ललियाना, चमरावल, केहरका आदि गांवों में होली का पर्व पर धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें