फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला खिलाड़ी की मौत 

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित बालैनी के पास मैजिक की टक्कर से महिला खिलाड़ी की मौत हो गई। महिला खिलाड़ी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।  
विज्ञापन


मेरठ की ओर से शनिवार सुबह एक मैजिक तेज गति से आ रही थी। उसने बालैनी स्टैंड के पास सड़क किनारे चल रही 21 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मेरठ के बहादरपुर निवासी ब्रजपाल ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी किरण के रूप में की। उसने बताया कि किरण पिछले दो माह से बालैनी में रहकर भाला फेंक की ट्रेनिंग ले रही थी। उनकी तहरीर पर बालैनी थाने में आरोपी मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। इसके अलावा वाजिदपुर गांव में हादसे में दो लोग घायल हुए। 

लुटेरे की धुनाई कर पुलिस को सौंपा  
अमीनगर सराय।  डौला गांव निवासी किसान प्रीत बहादुर सिंह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गौसपुर गांव से लौट रहे थे। गांव के खेतों के पास घात लगाए तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया और लूटपाट प्रारंभ कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर बाइक, मोबाइल और 450 रुपये नगदी लूट लिए। धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। पीड़ित शिकायत करने के लिए डौला चौकी पर गए। वहां पर तैनात पुलिस वालों ने सिंघावली अहीर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। प्रीत बहादुर जैसे ही चौकी से बाहर आए, तभी उनको अपनी बाइक पर लुटेरे जाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीण और पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को बाइक सहित पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई की। पूछताछ करने पर उसने खुद को बाघू गांव का बताया। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें