फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का हर कदम किसान हित में : डॉ. धर्म सिंह सैनी

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते धर्म सिंह सैनी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय पर किया गया किसान सम्मान संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

बड़ौत। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुक्रवार को बावली रोड़ स्थित ब्लाक मुख्यालय पर किसान सम्मान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उप्र एवं प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने सरकार द्वारा लाए गए ऐतिहासिक कृषि सुधार कानून का समर्थन किया। यह कानून किसान हित में है। किसानों को समझना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी, विशिष्ठ अतिथि विधायक केपी मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रभारी मंत्री डॉ. सैनी नें कहा कि सरकार नें हमेशा किसानों के हितों के लिए कार्य किये हैं। पीएम मोदी की प्रेरणा से अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को पूरा देश किसान भाइयों के सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है। किसानों के हित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अटल जी ने पहला प्रयास किया था। किसानों की आय दोगुनी हो इस पर सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

विधायक केपी मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित लिए तीन नए कृषि कानून बनाए हैं। जिनमें किसानों का हित सुरक्षित है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने वीडियो कोंफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ राहुल वर्मा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम दुर्गेश मिश्र, डिप्टी डायरेक्टर कृषि प्रशांत कुमार, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, प्रधान अनिल कुमार, संजीव, विकास राठी, प्रधान अनिल कुमार, भूपेन्द्र, विकुल तोमर, राहुल, रोहित मलिक, संजय कुमार, अवनीश, रोहित, शैंकी राणा, राजकुमार, नीरज,राकैश जैन, बिजेन्द्र शर्मा, अश्विन तोमर, दीपक भारती, सत्यबीर चौहान, सचिन शर्मा, ममता गुप्ता, विनोद पांचाल, मनोज कटारिया, अनिरुद्ध तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें