फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुमन के हत्यारोपी भाई की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने बिनौली की सुमन के हत्यारोपी भाई रोहित की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

बिनौली गांव के चौकीदार इंतजार ने दो जनवरी 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया। चौकीदार ने बताया कि सुमन का पड़ोस के ही नीरज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने सुमन की शादी कृष्ण निवासी सोनीपत के साथ कर दी। मायके में आने के बाद सुमन और नीरज घर से चले गए।
विज्ञापन

दोनों के परिवार वालों ने उन्हेंं घर बुला लिया गया। इससे क्षुब्ध परिवार वालों ने सुमन की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया है। पुलिस ने सुमन के भाई रोहित, पति कृष्ण निवासी सोनीपत, जीजा जितेंद्र निवासी कुड़ाना जिला शामली और पड़ोसी राजीव को गिरफ्तार कर दादरी के जंगल में खेत में छिपाया शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

जेल में बंद हत्यारोपी भाई रोहित ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने खारिज कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें