कैंप में दूर की बिलो की त्रुटि, बकायादारों के जारी किए नोटिस
चांदीनगर। रटौल गांव के विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को ऊर्जा निगम की ओर से मेगा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। कैंप में निगम के बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर शीघ्र बकायादारी का भुगतान करने के लिए निर्देश दिए गए।
ऊर्जा निगम के एमडी मेरठ के निर्देश पर शनिवार को रटौल के विद्युत उपकेंद्र पर कैंप में उपभोक्ताओं के उनके बिजली के बिल संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिन उपभोक्ताओं के बिजली के बिल अधिक आ रहे थे, उनके बिलों को ठीक किया गया। कैंप में जिन उपभोक्ताओं ने काफी दिनों से बिल का भुगतान नही किया है, निगम की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बिल जमा करने के निर्देश दिए गए। कैंप के उपरांत गांव में ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। उपकेंद्र पर तैनात जेई विनय शर्मा ने बताया कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं उनके बिलों की त्रुटियों को दूर कर बड़े बकायादारों के नोटिस जारी किए गए। लोगों को समय पर बिजली के बिलों का भुगतान करने के लिए जागरूक किया गया तथा गांव में ओवर लोडिंग की चेकिंग की गई। कैंप में काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने बिलों की त्रृटियों को ठीक कराया।