फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच माध्यमिक विद्यालयों की नौवीं व 11वीं की नामावली में त्रुटि

Wed, 16 Oct 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन स्तर पर जिले के पांच माध्यमिक विद्यालयों की नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों की नामावली में त्रुटि मिली है। विद्यालयों की ओर से अपलोड की गई नामावली में विद्यार्थियों का फोटो, अभिलेख और शुल्क का चालान प्रदर्शित नहीं हो रहा है। शासन ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य को 16 अक्तूबर त्रुटि ठीक कर संशोधित नामावली बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण कर उनकी नामावली बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। परिषद की ओर से नामावली अपलोड करने से पहले विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, शुल्क का चालान की फोटो और सभी अभिलेखों की जांच कर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले के पांच विद्यालयों की ओर से अपलोड की गई नौवीं और 11वीं की नामावली में विद्यार्थियों के फोटो, अभिलेख, शुल्क का चालान और दिव्यांग विद्यार्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया गए है। माध्यमिक शिक्षा सचिव भगवती सिंह ने 16 अक्तूबर तक नामावली की जांच कर त्रुटि ठीक करने और संशोधित नामावली बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
- इन विद्यालयों की नामावली में है त्रुटि
इंटरमीडिएट काॅलेज धनौरा सिल्वरनगर, चौधरी दलीप सिंह इंटर काॅलेज ग्वालीखेड़ा, एंबीशन हॉयर सेकेंडरी स्कूल छपरौली, बागपत ग्लोबल स्कूल मीतली और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकीमपुरा बिनौली की ओर से वेबसाइट पर अपलोड की गई नामावली में विद्यालयों के फोटो, अभिलेख, शुल्क का चालान और दिव्यांग प्रमाण पत्र में त्रुटि है।
विज्ञापन

- वर्जन - पांचों विद्यालयों के प्रधानाचार्य को नामावली की त्रुटियों में संशोधन करने और 16 अक्तूबर तक संशोधित नामावली वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। -धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें