फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ागांव जैन तीर्थ स्थल में आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगा प्रवेश

Mon, 03 Apr 2023 12:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बड़ागांव स्थित जैन तीर्थ स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब आधार कार्ड दिखाने के बाद ही धर्म स्थल में प्रवेश मिलेगा। मंदिर समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बडागांव स्थित जैन धर्म स्थल त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा स्थित बड़ागांव स्थित जैन तीर्थ स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब आधार कार्ड दिखाने के बाद ही धर्म स्थल में प्रवेश मिलेगा। मंदिर समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन

बड़ागांव में विश्व की अनूठी कीर्ति जैन धर्म स्थल त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर समेत अनेक जैन मंदिर मौजूद हैं। जैन तीर्थ धर्म स्थल में देश और विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।
 

यह भी पढ़ें: सपनों को मिली मंजिल: बागपत की बेटी सृष्टि उड़ाएंगी हवाई जहाज, विशेष ट्रेनिंग के लिए जाएंगी स्पेन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए अभी तक कोई रोक टोक नहीं थी। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करते के लिए आते हैं। लेकिन अब धर्म स्थल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि जैन मंदिर परिसर में सभी धर्म के लोगों को प्रवेश दिया जाता है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अब दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें