- शहर के एसपीआरसी कॉलेज के मैदान में लगाए गए स्वदेशी मेले में नहीं पहुंच रहे लोग
- स्टॉल लगाने वाले उद्यमी बोले, लाखों रुपये की बिक्री की उम्मीद लेकर आए मगर छह दिन में पांच-छह हजार रुपये की बिक्री हुई
फोटो 16 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उद्यमियों को मंच देने के लिए आयोजित स्वदेशी मेले में उद्यमियों को लाखों की बिक्री के सपने दिखाए गए, लेकिन वहां पर हजारों रुपये इकट्ठा करने में ही पसीने छूट गए। इससे स्वदेशी मेले में पिछले छह दिन से चल रहे स्वदेशी मेले में पांच-छह हजार रुपये के सामान की बिक्री होने से स्टॉल लगाने वाले उद्यमी मायूस हैं।
उद्योग विभाग ने शुक्रवार को शहर के एसपीआरसी कॉलेज के मैदान में स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया, जो 18 अक्तूबर तक चलेगा। मेले का शुभारंभ वन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया। उद्यमियों को उत्पादों की बिक्री के लिए मंच देने का दावा करते हुए उद्योग विभाग ने करीब 25 स्टॉल लगवाईं। इसमें उद्यमी दीपावली पर्व के अवसर पर मेले में लाखों रुपये की बिक्री के सपने लेकर आए, लेकिन वहां स्थिति पूरी तरह से अलग नजर आ रही है। पिछले छह दिन से मेले में एक दिन भी खरीददारी के लिए भीड़ नजर नहीं आई। उद्यमियों का दिनभर खरीदारों का इंतजार करने में बीत रहा है और शाम को मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं।
- मेले की तरफ कम है लोगों का रुझान
स्वदेशी मेले में आर्गेनिक फार्मा कंपनी और किसान फार्मिंग संगठन की तरफ से सरसों, काली सरसों, पीली सरसों की स्टॉल लगाई गई। यहां पर अभी तक चार हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई। मेले में लोगों का रुझान कम देखने को मिला, इसी वजह से बिक्री नहीं हो पा रही। - सतेंद्र नैन, उद्यमी
- छह दिन में छह हजार रुपये की बिक्री हुई
मेले में प्राकृतिक उत्पाद के नाम से अचार, मुरब्बा, चटनी, औषधि प्लांट की स्टॉल लगाई गईं। अभी तक छह-सात हजार रुपये की बिक्री हुई है, जबकि मेला संपन्न होने तक एक लाख रुपये से अधिक की बिक्री की उम्मीद लेकर आए थे। प्रचार-प्रसार कम होने के कारण लोग नहीं आ रहे। - इंद्रपाल, उद्यमी
स्वदेशी मेले में कुशन कवर, बेडशीट समेत अन्य हैंडलूम उत्पादों की स्टॉल लगाई। अभी तक सिर्फ पांच हजार रुपये का कारोबार हुआ है, जबकि लाखों रुपये के उत्पाद लेकर आए हैं। मेले का प्रचार सही ढंग से नहीं होने के कारण खरीदार भी नहीं आ रहे। - आफताब, उद्यमी
वर्जन- स्वदेशी मेले का प्रचार प्रसार करने के लिए ई-रिक्शा शहर में घूम रही है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जा रही है। अब दीपावली पर्व को लेकर मेले में लोगों की भीड़ बढ़ेगी। - अर्चना तिवारी, उपायुक्त उद्योग
उद्यमियों के लाखों की बिक्री के सपने की खबर से संबंधित फोटो। आफताब
उद्यमियों के लाखों की बिक्री के सपने की खबर से संबंधित फोटो। आफताब
उद्यमियों के लाखों की बिक्री के सपने की खबर से संबंधित फोटो। आफताब